उदयपुर। चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जोहर मेले में सहभागिता के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान उदयपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वे उदयपुर एयरपोर्ट होते हुए चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा गोगुंदा विधायक प्रताप भील तथा सलूंबर विधायक शांतिदेवी मीणा उपस्थित रहे।
