उदयपुर, 12 मार्च। घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम, 0294-2414620 एवं जिला रसद कार्यालय स्तर पर कियाशील कंट्रोल रूम में कनिष्ठ सहायक को संशोधित नम्बर जतिन पण्ड्या – मो. 6376887522 एवं कनिष्ठ सहायक तनुज माली – मो. 9588905084 को एलपीजी सम्बन्धी समस्या होने पर सूचित किया जा सकता है।
कंट्रोल रूम के संशोधित नम्बर जारी
