विनोद पांडे त्रिमेस राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की उदयपुर में आयोजित बैठक में समाज के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने उदयपुर के विनोद पांडे को राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस घोषणा के बाद मेवाड़ एवं बागड़ क्षेत्र में समाजजनों में हर्ष का माहौल बन गया। समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने श्री पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री विनोद पांडे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व जिला उप प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, प्रियाकांत  पड्या व पवन अमरावत ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पांडे के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होकर समाज के युवाओं को संगठित करेगा तथा समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!