उदयपुर:सांसद डॉ रावत ने किया खेलगांव का दौरा, क्रिकेट मैदान की जर्जर अवस्था पर चिंता जताई

-खेलो इंडिया के तहत प्रस्ताव बनाकर खेल गांव का उद्दार करने को कहा
-अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा
उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को खेलगांव का दौरा किया और वहां की खेल मैदानों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां प्रस्तावित अंतरराष्टीय क्रिकेट मैदान के जर्जर हालत पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत प्रस्तावित बजट से यहां का कायाकल्प किया जा सकता है, इसलिए इसके प्रस्ताव तैयार किए जाए।
निर्माणाधीन मल्टीपरपज स्टेडियम का अवलोकन किया एवं नवीन व शेष कार्य के खेलो इंडिया जैसी योजनाओं में नये प्लान बनाकर स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य व केंद्र सरकार को भेजने को कहा। क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करने के दौरान उन्होंने वहां अब तक हुए निर्माण को देखा जो अब जर्जर अवस्था में हो रहा है। इस पर सांसद ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे तो जो पहले पैसा खर्च हुआ है उसका नुकसान हो जाएगा, इसलिए जल्द से जल्द इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उनकी ओर से केंद्र या राज्य स्तर पर जो भी सहयोग चाहिए वह उसके लिए तैयार है। क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करने पश्चात बैठक में उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता हितेश सुखवाल, नीरज माथुर, राजीव गुप्ता से प्रस्ताव एवं तकमीना तैयार करने के लिए निर्देशित किया। नवनिर्मित एथेलेटिक्स ट्रेक एवं लेक्रोस खेल मैदान का भी निरीक्षण किया और दोनों खेल मैदान का जल्द से जल्द शुभारम्भ करने के लिए जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल से चर्चा की।
डॉ. पालीवाल ने खेलगांव में संचालित होने वाले सभी खेलो की जानकारी दी तथा खेलगांव प्रशिक्षण केन्द्रों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाडियों के बारे में भी बताया। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन भी इस दौरान उपस्थित रहे। सांसद ने इण्डोर स्टेडियम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली और कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। सांसद डॉ रावत ने राज्य स्तरीय सिविल सेवा प्रतियोगिता के बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय व संवाद किया।
इस अवसर पर उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री राहुल जैन, खेल अधिकारी महेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, जिला प्रवक्ता डॉ ओम पारीक भी साथ रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!