उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ का सामूहिक ईसर गणगौर कंपटीशन, होली स्नेह मिलन समारोह, फागोत्सव एवं भजन संध्या का शानदार कार्यक्रम 15 मार्च, रविवार को लश्करी पंचायत भवन हिरन मगरी सेक्टर 5 मे आयोजित किया जाएगा।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिसमें उदयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक अनिल आनंद एवं उनकी टीम द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी निमित बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में किया गया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया एवं रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रेम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया। जिसमें जिला महिला प्रकोष्ठ की अनिता जैन एवं अनामिका गुप्ता को कार्यक्रम निमित्त जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रजनीश बंसल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीलावती मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता जैन, चंद्रकांता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सपना गुप्ता, अनामिका गुप्ता, अमिता भंडारी, रुचि अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल,रचना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने दिया।
अग्रवाल महासभा के होली स्नेह मिलन समारोह की तैयारी निमित्त जिला एवं महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न’
