कैट आइकन अवार्ड में अपने बलबूते पर मुकाम हासिल करने वाली 101 विभूतियों का हुआ सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– कैट फिएस्टा 2026 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का भव्य उत्सव
– 27 विभूतियों को कैट स्टार आइकन अवार्ड से नवाजा
– शॉपिंग कार्निवल में उमड़े उदयपुरवासी

उदयपुर, 5 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर कैट विमेन विंग उदयपुर द्वारा अशोका ग्रीन, उदयपुर में कैट फिएस्टा 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह विशेष उत्सव महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, सम्मान, स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता पर आधारित रहा।


कैट  विमेन विंग की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया  ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से उदयपुर की महिलाओं को समर्पित था, जहाँ उन्हें अपने हुनर, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, जहां आई वी  एफ डायरेक्टर डॉ. निशा अग्रवाल, डी प्लस शानदार डायरेक्टर रुकसाना साबुनेवाला, रॉकवुड स्कूल की निदेशक अलका मूंदड़ा, एनआईसीसी की निदेशक डॉ. स्वीटी छाबड़ा, समाजसेवी पुष्पा कोठारी, यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलूंडिया, समाजसेवी मधु सरीन, कैट उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष दिनेश चोरडिय़ा एवं महामंत्री महेंद्र तलेसरा के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सचिव डॉ सोनू जैन ने बताया कि कैट आईंकॉन अवार्ड में 101 विभूतियों का सम्मान किया गया।जिसमें 27 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु  कैट  स्टार आइकन अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं 75 महिलाओं को घर और करियर दोनों की जिम्मेदारियाँ सफलतापूर्वक निभाने के लिए  कैट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।  सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि फिएस्टा एक राष्ट्रीय संगठन है, जो व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कार्यरत है और महिला दिवस पर इस प्रकार का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि यह बिजनेस वूमन का सशक्त समूह है और आने वाले समय में अधिकाधिक महिलाएँ इससे जुड़ेंगी।
कार्यक्रम संयोजिका नयना जैन ,चयनिका गलूंडिया, रुचि चोरडिय़ा, प्रीति सोगानी, नवनीत कौर छाबड़ा एवं दीपमाला मेवाड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान मुहिम के तहत शॉपिंग कार्निवल फिएस्टा के अंतर्गत 50 से अधिक ज्वेलरी, बुटीक, फूड स्टॉल, होम डेकोर एवं अन्य उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहाँ उदयपुर की जनता ने जमकर खरीदारी की और स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया। मेडिकल कैंप संयोजिका डॉ बलदीप शर्मा, कविता जैन एवं मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें एपेक्स, हॉस्पिटल,मैग्नस हॉस्पिटल, एएसजी आई हॉस्पिटल, शर्मा वूमेन्स हेल्थ फिजियोथेरेपी क्लिनिक, मेटा फिट एंड लॉन्ग लाइफ वेलनेस द्वारा बीपी, शुगर, बीएमआई, बीएमडी कैल्शियम एवं आई-टेस्ट जैसी जांचें एवं परामर्श नि:शुल्क प्रदान किए गए। मनोरंजन – फिल्मिस्तान हाउजी  संयोजिका ललिता सियाल, कल्पना चोरडिय़ा , स्नेहा मलानी, जया जेतावत, कृतिका बलदवा, सीमा मेहता, पूनम काबरा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फिल्मीस्थान हाउजी रहा, जिसमें फिल्मी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों पर आधारित रोचक प्रस्तुति दी गई। डॉ. श्रद्धा गट्टानी एवं विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा प्रस्तुत इस मनोरंजक आयोजन में प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों के साथ खूब आनंद लिया और आकर्षक उपहार जीते। विभिन्न फूड स्टॉल्स पर लजीज और विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहे, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद उठाया। कुल मिलाकर कैट फिएस्टा   2026 महिला सशक्तिकरण, सम्मान और उत्साह का एक अविस्मरणीय उत्सव साबित हुआ, जिसने उदयपुर की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान प्रदान की।
– 27 विभूतियों को कैट स्टार आइकन अवार्ड से नवाजा
नारी शक्ति को समर्पित यह आयोजन सफलता की नई मिसाल बन गया।  कैट स्टार आइकॉन अवार्ड संयोजिका संगीता मूंदड़ा,डॉ. रेखा सोनी, सी ए शानू लोढ़ा, विजेता मेहता ने बताया कि 101 विभूतियों में 27 विभूतियों को कैट स्टार आइकन  अवार्ड से नवाजा गया वो निम्न है। साक्षी भट्ट, पूजा छाबड़ा, ऐश्वर्या सिंह, हसीना चक्कीवाला, सुधा कावडिय़ा, अंजली दुबे, रुखसाना साबुनवाला, डॉ. गुनीत मोंगा, शानू लोढ़ा, डॉ. संगीता गुप्ता, संगीता धर, प्रेम नाहर, आशा मेहता, डॉ. सिम्मी सूद, मीनल जैन, प्रियंका अर्जुन, पलक जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, मधु अग्रवाल, कृति शर्मा, महक सनाढ्य, कृतिका चौबीसा, आशा पांडे, शैली श्रीवास्तव, श्रेष्ठा कोठारी, हीरा सरीन एवं सोनल कंठालिया। संयोजिका कविता बलदवा ने बताया कि कार्यक्रम का समापन फूलों की होली से हुआ जिसमें उपस्थिति महिलाओं ने जमकर फूलों की होली खेली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!