फुलेरा दूज पर ठाकुर श्री कल्याणराय जी मंदिर में भक्तिमय उत्सव

उदयपुर। ठाकुर श्री कल्याणराय जी मन्दिर (अस्थल मन्दिर) सुरजपोल मेवाड़ मोटर्स की गली में फुलेरा दूज का पावन पर्व भक्तों द्वारा मनाया गया। जिसमें ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार पुजारी दीपक वैष्णव द्वारा किया गया इस पावन पर्व पर सभी भक्तों ने अपने अपने जोड़े से श्रीकृष्ण और राधा रानी को पुष्प माला, चुनरी, चुड़ी व सुहाग की वस्तुएं चढ़ाके उनके आर्शीवाद प्राप्त किया। भक्तो ने भारी संख्या में उपस्थित होकर फूलो द्वारा ठाकुर जी व राधारानी के संग होली खेलने का आनन्द लिया व प्रसाद ग्रहण किया। फुलेरा दूज का पर्व मथुरा, वृंदावन में राधा कृष्ण विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने पुजारी के रूप में राधा कृष्ण का विवाह भांडीरवन में कराया गया। ब्रह्मवैवर्त पुराण व गर्ग संहिता में राधा कृष्ण विवाह का जिक्र मिलता हैं। ठाकुर श्री कल्याण राय जी मंदिर उदयपुर में गत कुछ वर्षों से भक्तों द्वारा अन्नकूट, होली व ठाकुर जी के वे सभी पर्व जिनका भक्तों का मन होता है कि वे मथुरा वृंदावन में जाकर मनाये वे पर्व उदयपुर में मनाकर उदयपुर में मनाकर भक्तों ने उदयपुर को मथुरा वृंदावन बना दिया है ऐसा प्रतीत होता हैं। भक्तों द्वारा की जा रहा ये प्रयास सराहनीय है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!