स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि एवं डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की जयंती साधना मंदिर में मनाई

जिला प्रौढ़ शिक्षा संघ भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष गांधीवादी सर्वोदय विचारक एवम शिक्षाविद भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि संस्था के अध्यक्ष शोभाराम जाट की अध्यक्षता गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य शिवराम खटीक जिला अध्यक्ष कांग्रेस शहर के विशिष्ट आतिथ्य में साधना मंदिर में मनाई गई ।
समन्वयक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि संस्था की ओर से गांधीवादी विचारधारा के क्षेत्र में सूरजमल सोमानी सेवा सदन ,शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाविद एवं पेंशनर समाज के भूपेंद्र दत्ता तथा समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर आर सी सामरिया को स्मृति चिन्ह भेंटकर ,शॉल ओढ़ाकर एवं सूत की माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।सूरजमल सोमानी भूपेंद्र दत्ता, एडवोकेट अशोक जैन शोभाराम जाट एवं ओंकार सिंह राणावत ने स्मृति योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर दूर दराज गांवों के पंद्रह जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को ऊनी कम्बल बांटे गये ।
इस अवसर पर के डी नद्दाफ़ ,आरिफ मो. शिवराज सुराना ,चंद्र सिंह चौधरी , विनोद जैन, अजमेरा सा, खेम राज कोली, गजेंद्र सिंह बनेड़ा, शांती लाल धौलपुरिया ,अविनाश शर्मा रामेश्वर सोलंकी, हरक चंद कोठारी ,मोडू लाल भील रामप्रकाश टेलर ,करिश्मा धौलपुरिया, शमा बानो, देवेंद्र ,भगवान लाल ,प्रहलाद आदि विचारवान लोगों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की । संचालन मुस्ताक अली ने किया। धन्यवाद ओंकार सिंह ने ज्ञापित किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!