उदयपुर के स्काउट व रोवर को राज्यपाल नवाजेंगे राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर अवार्ड से

उदयपुर, 4 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर अवार्ड समारोह 09 से 12 फरवरी तक राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर जगतपुरा जयपुर पर आयोजित किया जा रहा है।

जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जिला उदयपुर के 115 स्काउट एवं 11 रोवर तथा जिला सलूम्बर के 27 स्काउट्स राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर की जॉँच प्रक्रिया में सफल रहे है। राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर सम्मान समरोह में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिऐ पूरे जिले में सफल रहे स्काउट्स और रोवर्स में से चयनित द स्कॉलर ऐरिना सीनियर सैकण्डरी स्कूल आर.के पुरम, सेक्टर 09 के स्काउट्स गगन सालवी पिता हरीश सालवी, मौलिक गरासिया पिता दिनेश कुमार, मनन मेनारिया पिता यशवतं मेनारिया तथा द विजन एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल उदयपुर के स्काउट्स मृदुल पुरी गोस्वामी पिता तुशान्त पुरी गोस्वामी तथा हैडक्वाटर ओपन रोवर क्रू के रोवर विरेन्द्र सिंह चुण्डावत पिता उम्मेद सिंह चुण्डावत राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर अवार्ड सम्मान समारोह में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला प्रभारी के रूप में द स्कॉलर ऐरिना सीनियर सैकण्डरी स्कूल के स्काउटर एवं वरिश्ठ ट्रेनिंग काउसंलर भगवती लाल साहू के नेतृत्व में जिले के 04 स्काउट्स और 01 रोवर्स जिले का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तर पर जिले का परचम फहरायेंगे।
पाण्डे ने बताया कि यह स्काउट्स राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर अवार्ड सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर वहॉं आयोजित होनें वाली बारिकी से चयन प्रक्रिया से गुजरेंगे तथा इस प्रक्रिया मेंं सफलता हासिल करनें वाले स्काउट्स एवं रोवर्स को राज्यपाल श्री हरिभाउ बागडे के करकमलों से राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। शेष स्काउट्स इस महोत्सव में अपनी बढ़-चढ कर हिस्सेदारी निभायेंगे। इस अवसर पर राज्य संगठन के उच्चाधिकारी, जनप्रतिनिधगण, शिक्षा अधिकारी सहित गणमान्य महानुभाव शिरकत करेंगे।
पाण्डे ने बताया कि राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में मार्चपास्ट, कैंप क्राफट, गेजेट्स, यूनिफार्म, द़क्षता बैज, यूनिट की उपलब्धियों का रिकार्ड, फोटोग्राफ ऐलबम, प्रदर्शनी की सामग्री आदि साथ में ले जाकर मेवाड के लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देंकर मेवाड की लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। सूरजपोल स्थित मण्डल मुख्यालय पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे के नेतृत्व में इन सभी स्काउट्स को सम्मान समारोह से पूर्व आवश्यक तैयारी करवाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। तथा अवार्ड सम्मान समारोह में आयोजित होनें वाली गतिधियां तथा शामिल होनें के लिऐ आवश्यक सामग्री आदि की जानकारी देते हुऐ आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर अग्रिम शुभकामनाऐं दी। डॉं. भगवतीलाल साहू ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!