भारत विकास परिषद पद्मिनी ने नि:शुल्क हेल्थ टॉक एवं हेल्थ प्रिविलेज कार्ड लॉन्च किया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 नवम्बर। भारत विकास परिषद पद्मिनी द्वारा पारस हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क हेल्थ टॉक एवं हेल्थ प्रिविलेज कार्ड लॉन्च कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारस हॉस्पिटल के डॉ. आशीष सिंघल ने आधुनिक रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण (रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. आशीष सिंघल ने बताया कि रोबोटिक तकनीक की सहायता से घुटना प्रत्यारोपण की सर्जरी की अधिक सटीक योजना बनाने और प्रत्यारोपण करने में मदद मिलती है। इससे मरीज को सर्जरी के बाद जल्दी चलने-फिरने और रिकवरी में सहायता मिल सकती है। उन्होंने घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, सही जीवनशैली, वजन नियंत्रण और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. बलदीप शर्मा द्वारा किया गया। उनकी पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक मंच पर जोडक़र इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं पारस हॉस्पिटल हेल्थ प्रिविलेज कार्ड लॉन्च को जनहितकारी पहल का रूप दिया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद पद्मिनी, रोटरी क्लब ऑफ मीरा, सक्षम सोसायटी एवं तत्वबोध फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी संस्थाओं के अध्यक्षों ने अपने सदस्यों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और स्वास्थ्य जागरूकता की इस पहल का समर्थन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ मीरा की अध्यक्ष रोटेरियन कुक्कू लेखरी, भारत विकास परिषद पद्मिनी की अध्यक्ष डॉ. शिल्पा पमेचा, तत्वबोध फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. अर्चना जैन, सक्षम सोसायटी की सचिव सुप्रिया खंडेलवाल, प्रीति सोगानी, राजकुमारी गांधी, स्नेहा के. शर्मा, आशा जी श्रीमाली, गीत जोशी एवं प्रियदर्शिनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारस हॉस्पिटल के नि:शुल्क हेल्थ प्रिविलेज कार्ड की जानकारी दी गई। इस कार्ड का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के अंत में पारस हॉस्पिटल की ओर से डॉ. विशाल भट्ट एवं वैशाली बोडेले ने हेल्थ प्रिविलेज कार्ड लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। डॉ. बलदीप शर्मा ने भी सभी सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की सामूहिक पहल से स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जा सकता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!