सीएमएचओ ने राज्यावास में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लिये देखी जगह

उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन में संचालित पीएचसी का भी किया निरीक्षण

राजसमंद, 3 मई। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने राज्यावास में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लिये आवंटित जमीन को मौके पर जाकर देखा। उन्होने ग्रामीणो को बताया कि पीएचसी  भवन निर्माण के लिये प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है शीघ्र ही सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू किया जायेगा।
उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राज्यावास का निरीक्षण कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, लाडो प्रोत्साहन योजना, टी.बी मुक्त भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा तथा शत प्रतिशत ग्रामीणो की आभा आईडी बनाने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही नवीन भवन का कार्य शुरू हो जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!