माह रमजान में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री वितरण के फॉर्म कल भरें जाएंगे

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर और सहार केटिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी को कोटियों की गुवाड़ी,ओसवाल भवन अंजुमन के पास स्थित मुख्य कार्यालय पर रमजान माह में जरूरतमंदो को सामग्री वितरण के फार्म दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक नियमुनासर भरे जाएंेगे।
सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि फार्म भरने वाले 60 वर्ष से अधिक जरूरतमंद को 2 फोटो,आधार कार्ड और प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है। दिव्यंाग जरूरतमंद के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। फॉर्म भरने के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र जांच के बाद वापस लौटा दिए जाएंेगे।
अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया सोसायटी के सभी कार्य मुख्य कार्यालय और ब्रांच कार्यलय में शुरू किए जाएंेगे। सर्व समाज के लिये सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन मई माह में आयोजित किया जायेगा।
डॉ.अगवानी ने बताया कि अप्रैल माह में नशा मुक्ति और अपराधिक प्रवर्ती वाले लोगों को मुख्य धारा से कैसे जोड़ा जाए विषय पर शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसायटी में कोई भी स्टाफ कार्य नहीं कर रहा है अभी सभी कार्य सोसायटी सदस्य द्वारा ही किये जाऐंगे। रमजान माह में जरूरतमंदों, तालीम और रोजगार के लिए अपनी जकात फितरा और इमदाद देनें का आव्ळान किया गया।
सचिव फातिमा ने बताया कि सोसायटी की तरफ से बाहर गांवों में भी सामग्री प्रदान की जाएगी। शिक्षा और रोजगार के लिए जरूरत अनुसार स्कूलों को सिलाई मशीन और कंप्यूटर दिए जाएंगे।
पूर्व में जिन छात्रों को फीस जमा की गई थी उनकी मूल्याकन रिपोर्ट आ चुकी है जो बहुत अच्छी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!