उदयपुर, 1 फरवरी। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के तत्वावधान में माननीय न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर श्री भुवन गोयल की गरिमामय उपस्थिति में न्यायालय परिसर स्थित कांफ्रेंस हॉल में द्वितीय ब्लॉक नवंबर, दिसंबर, जनवरी की कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सलूम्बर जिले के न्यायिक अधिकारीगण एवं न्यायाधीशगण ने कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला का विधिवत माननीय न्यायाधिपति श्री गोयल के करकमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदयपुर श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमंद श्रीमती अल्का शर्मा तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ श्री मानसिंह चुण्डावत मंचासीन रहे। कार्यशाला में भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता एवं भारतीय दण्ड सहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं सिविल के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
