प्रदेश की भाजपा सरकार फेल, निकाय चुनाव में जनता जवाब देगी, कांग्रेस विजयी होगी: सारिका सिंह

उदयपुर, 28 जनवरी: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि देश के अग्रणी राज्यों में रहे राजस्थान को मौजूदा भाजपा सरकार ने बीते दो सालों में पीछे धकेल दिया है। जनता व्यथित है। भाजपा सरकार नकारा और फेल सरकार है। आगामी नगर निगम व पंचायती राज चुनाव में जनता निश्चित रूप से जवाब देगी और कांग्रेस बहुत अच्छे तरीके से हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए निगम बोर्ड व पंचायत राज में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।

उदयपुर प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व घरों से लेकर सड़कों तक हो रही हिंसा और उनके अधिकारों को दबाया जा रहा है। महिला कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी, संगठन में जब नए लोगों को मौके दिए जाते हैं और उनके कंधों पर जिम्मेदारी दी जाती है तो वे पूरी ताकत के साथ उस पद के साथ न्याय करने का प्रयास करती हैं। नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष तारिका सिहं को जो जिम्मेदारी है। वे युवा और पढ़ी लिखी होकर सभी को साथ लेकर चलने वाली है। निश्चित रूप से उदयपुर में महिला कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस तारिकासिंह, फतहसिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस, इंटक सब लोग आपस मिलकर कांग्रेस को बुलंद करेंगे। सारिका सिंह ने कहा कि जनता के मुद्दों के साथ पर्ची की सरकार हर दिन जनता के अधिकारों के ऊपर कुठाराधात कर रही है उनकों तोड़ मरोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम  व पंचायत राज में दिवंगत राजीव गांधी के सपनों की बदौलत 33 प्रतिशत आरक्षण के कारण ही आज पंचायत से लेकर प्रधान तक के पदों पर महिलाएं बैठ सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पंचायती राज चुनाव करवाने की मंशा नहीं थी लेकिन कोर्ट से उन पर डंडा पउ तो अब चुनाव करवाने का कह रहे हैं लेकिन अभी भी यह करवा पाएंगें या नहीं क्योंकि अभी भी मुद्दों से भटकाते हुए लटकाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार न बेरोजगारों, किसानों के साथ न्याय कर रही है और न महिला महिला सुरक्षा पर सरकार का ध्यान है। न शिक्षा का मॉडल कहीं लगा रहे और न ही हेल्थ सेक्टर पर इनका ध्यान है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!