उदयपुर, 27 जनवरी। उदयपुर जिले के कोल्यारी गांव में ऐतिहासिक मंदिर चामुंडा माताजी के भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण किया गया। मेवाड़ जन शक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि जीवतराम टोकरियां व उनके पुत्र नरेश टोकरिया के सहयोग से निर्मित नेशनल हाईवे 58 ई पर स्थित ऐतिहासिक मंदिर चामुंडा माताजी के भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण भाजपा जिला मंत्री संजय मेहता ,वरिष्ठ भाजपा नेता व मण्डल प्रतिनिधि भोपाल सिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य व माकडा देव धाम के संत ब्रह्मचारी गुलाब दास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फलासिया भाजपा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत,जिला परिषद सदस्य धुलाराम भगोरा,जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह राणावत,युवा नेता लोकेंद्र सिंह शक्तावत प्रकाश टोकरिया ,गोपाल लोहार के साथ टोकरियां परिवार सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य पुजारी राजेन्द्र शर्मा ने महाआरती की व पूजन करवाकर रिबन खोलकर अनावरण करवाया।
चामुंडा माताजी मन्दिर के स्वागत द्वार का हुआ लोकार्पण
