कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है – रघुवीर सिंह मीणा

अन्याय के खिलाफ खड़े होना और कमजोर के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही कांग्रेस की पहचान है – भीम सिंह चुंडावत 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।
उदयपुर। 28 दिसंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है। जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है। आज के दिन हमारा संकल्प है कि हम सभी एकजुट होकर नफ़रत, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव भीम सिंह चुंडावत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मज़दूर, युवा, महिलाएँ और वंचित-शोषित वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। अन्याय के खिलाफ खड़े होना और कमजोर के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही कांग्रेस की पहचान है। सत्य, अहिंसा, संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों पर अटूट विश्वास ही कांग्रेस की आत्मा है, यही कांग्रेस की शक्ति है, यही कांग्रेस की पहचान है।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजन का सम्मान भी किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा द्वारा ओंकार लाल मेनारिया, मोड सिंह सिसोदिया, हुसैन खान, रतन लाल पूर्बिया, मधु सालवी, मोहन मीणा, भूरी लाल, इंटक के वरिष्ठ नेता सतीश व्यास, शंकर लाल मेघवाल, एवं भंवर लाल जैन का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भीम सिंह चुंडावत, नवल सिंह चुंडावत, शांता प्रिंस, मधु सालवी, डॉ संजीव राजपुरोहित, डॉ कौशल नागदा, भगवती डांगी, रूप लाल सालवी, ओम प्रकाश गमेती, अजीज खान पठान, डॉ दिव्यानी कटारा, गोपाल सरपटा, सौरभ शर्मा, ज्ञान प्रकाश सेन, गौतम लाल मीणा, इश्तियाक चंचल, मोहम्मद खान, राजेश मेनारिया, दिनेश औदिच्य सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ द्वारा उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!