दीनदयाल दयाल उपाध्याय मंडल में सुशासन विकास और जनकल्याण के 2 वर्ष पर जनसंवाद 

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व द्वारा संचालित LED रथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वार्ड 25 में पहुंचा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा शहर जिला महामंत्री देवी लाल सालवी मंडल प्रभारी किरण तांतेड़ करण सिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष महेश पुरी गोस्वामी मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप विजयवर्गीय मंडल महामंत्री जगदीश मेनारिया निवर्तमान पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष कोठारी की विशेष उपस्थिति रही।
नेताओं ने सरकार के 2 वर्ष के सुशासन विकास गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण युवाओं के लिए रोजगार तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े ऐतिहासिक कार्यों को LED रथ के माध्यम से जनता के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा पदाधिकारी निवर्तमान पार्षद शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!