राणा प्रताप मंडल में सुशासन पखवाड़ा के तहत मोबाइल एलईडी वैन को मिला जनता का उत्साहपूर्ण समर्थन

उदयपुर। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत मोबाइल एलईडी वैन प्रचार रथ का आयोजन राणा प्रताप मंडल के वार्ड 35 36 एवं 47 में विभिन्न नुक्कड़ों व चौराहों पर किया गया। एलईडी वैन के माध्यम से राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का चलचित्र प्रदर्शन किया गया जिसे देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। एलईडी रथ यात्रा को लेकर जनता में विशेष उत्साह देखा गया और लोगों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि राणा प्रताप मंडल रथ यात्रा संयोजक अशोक आमेटा ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को सशक्त बनाने के लिए कालीका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की गई छात्राओं को साइकिल एवं स्कूटी वितरण किया गया महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपए की गई तथा फसल बीमा योजना लागू की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1.36 लाख ग्रामीण एवं 68738 शहरी नागरिकों को लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजन की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की गईं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत जिला महामंत्री देवीलाल सालवी जिला सह प्रभारी सुरेश वैष्णव मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव पार्षद हेमंत बोहरा करण मल जरोली अरविंद जरौली संभाग सोशल मीडिया प्रभारी खुशबू मालवीय मंडल महामंत्री गोपाल सालवी मंडल उपाध्यक्ष लोकेश जोशी मंडल मंत्री बबीता भारद्वाज शक्ति केंद्र संयोजक मीनू कुवर चौहान अरुण भारद्वाज सोशल मीडिया से जिज्ञासा भारद्वाज रामेश्वर भट्ट हरीश वर्मा मुकेश उदासी सुरेश चौहान सुनील वसीटा प्राची पंडवाला संगीता शर्मा आशा अग्रवाल प्रभु लाल नागदा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!