प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी एवं सुखदेवी माता को सामूहिक विवाह का निमंत्रण पत्र भेंट कर की सफलता की कामना

 राजपूत महासभा संस्थान
उदयपुर, 15 दिसम्बर। राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 10 फरवरी को होने वाले 27वें सामूहिक सम्मेलन को लेकर प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी एवं सुखदेवी माता जी को निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।
संस्थान महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि महासभा द्वारा आगामी 10 फरवरी को समाज का 27वां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस सम्मेलन में वर-वधू से केवल मात्र 1 रूपया शगुन का लिया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर प्रभारी मनोनीत कर दिए गए हैं। प्रथम कड़ी में सामूहिक विवाह का निमंत्रण पत्र प्रकाशित करवा कर प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी एवं सुखदेवी माता जी को निमंत्रण पत्रिका भेंट कर कार्यक्रम सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने की कामना की गई। संस्थान अध्यक्ष संत सिंह भाटी की अगुवाई में सोमवार को संस्थान पदाधिकारी सबसे पहले बोहरा गणेश जी गए जहां विधिवत रूप से ढोल की थाप के साथ कुमकुम पत्रिका बोहरा गणेश जी को भेंट कर निमंत्रित किया गया। इसके बाद सदस्य बेदला स्थित सुखदेवी माता जी मंदिर गए जहां भी विधिवत रूप से निमंत्रण पत्रिका माता जी को भेंट कर कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न करने की कामना की गई। सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस सामूहिक विवाह हेतु संस्थान की ओर से 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अभी तक 27 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। लक्ष्य प्राप्त करने हेतु गठित प्रचार-प्रसार समिति द्वारा लगातार जन सम्पर्क किया जा रहा है और अधिक से अधिक समाजजन इसका लाभ ले सके इसका प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक विवाह का आयोजन फतह स्कूल के ग्राउंड में सम्पन्न होगा। प्रभु गणेश जी एवं माता जी को निमंत्रण पत्रिका भेंट करने के साथ ही सभी कार्यों का शुभारम्भ भी कर दिया गया है। संभाग स्तर पर निमंत्रण पत्रिका का वितरण पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 20 जनवरी रखी गई है, रजिस्ट्रेशन के लिए संस्थान द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर 9352416986, 9351429523 पर सम्पर्क किया जा सकता है। महिला समिति अध्यक्ष रेखा चूंडावत ने बताया कि सामूहिक विवाह में महिला समिति कंधे से कंधा मिलाकर अपना दायित्व निभाएगी। समिति सदस्याओं द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु घर-घर जाकर जन सम्पर्क अभियान भी चलाया जा रहा है और जोड़ों के रजिस्ट्रेशन में भी अपनी सेवाएं दी जा रही है। इसके साथ ही वधू पक्ष की ओर से की जाने वाली सारी व्यवस्थाएं भी महिला समिति की देखरेख में सम्पन्न हो रही है। इस अवसर पर संगठन सचिव लोकराज सिंह चौहान, उप संगठन सचिव प्रभात सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह, मनोहर सिंह, अजय सिंह भाटी, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह तंवर, शेर सिंह राठौड़, ज्ञान सिंह राजावत, विजय सिंह राजपूत, अभिमन्यु सिंह राठौड़, महिला प्रकोष्ठ की
गंगा राठौड़, रीना राठौड़, रेखा राजावत, रुक्मणी राठौड़, ज्योति कुंवर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!