बार एसोसिएशन चुनाव 2026: पहले दिन उत्साह, कई दावेदारों ने भरे नामांकन

—2265 अधिवक्ता करेंगे मतदान, नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन रहा सक्रिय
—12 दिसंबर को बार चुनाव, नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़
उदयपुर, 26 नवंबर : बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए होने वाले चुनावों को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत किए। चुनाव 12 दिसंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कुल 2265 अधिवक्ता मतदान करेंगे। पहले दिन जिन उम्मीदवारों ने नामांकन लिए, उनमें अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार उपाध्याय, महासचिव पद हेतु लोकेश गुर्जर और पृथ्वीराज तेली, वहीं सचिव पद के लिए आशीष कुमार कोठारी और चिमन सिंह शामिल रहे। वित्त सचिव पद पर धर्मेन्द्र सोनी एवं शैलभ नागौरी ने दावेदारी जताई, जबकि पुस्तकालय सचिव पद के लिए मांगीलाल खटीक और विनोद औदिच्य ने नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा पल्लवी पालीवाल, डॉ. सैयद रिजवाना रिजवी, चन्द्रशेखर आमेटा, मनीष खंडेलवाल, महेन्द्र मेनारिया, नवीन कुमार वसीटा और दिलीप कुमार सुथार ने भी विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया कल 27 नवंबर को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी, जो अंतिम दिन होगा। निर्वाचन अधिकारियों—सुरेश चन्द्र द्विवेदी, बजरंग सिंह राणावत और हेमन्त कुमार जोशी—ने सुव्यवस्थित रूप से प्रक्रिया संचालित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!