उदयपुर। शहर के राष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु को मैहर कटनी में मध्यप्रदेश का कीर्तिमान 2025 सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान विगत 44 वर्षों से साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था कीर्तिमान के संरक्षक समाजसेवी कैलाश जैन की अनुशंसा पर चयन समिति ने राव अजातशत्रु को उनके साहित्यिक योगदान पर कीर्तिमान सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया।
यह सम्मान एक भव्य समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन के प्रारंभ में मेहर के स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जिलाधीश श्रीमती रानी बाटक द्वारा हजारों श्रोताओं की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
शहर के राष्ट्रीय कवि अजात शत्रु के मध्यप्रदेश में मिला सम्मान
