उदयपुर में गांधी ग्राउंड में बुधवार को आयोजित होगा कार्यक्रम
उदयपुर, 17 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं पर्यटन विभाग की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा बुधवार को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर भव्य घूमर महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की लोक-संस्कृति और पारंपरिक कला को नई ऊर्जा देने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घूमर महोत्सव-2025 राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संजोने, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने और पर्यटन को गति देने की महत्वपूर्ण पहल है।
पर्यटन संयुक्त निदेशक ने बताया कि उदयपुर संभाग में आयोजित होने वाली घूमर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भण्डारी दर्शक मंडप, गांधी ग्राउंड में सांय 5 बजे से होगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रवेश लवकुश स्टेडियम के प्रवेश द्वार से होगा।
18 नवम्बर को अंतिम रिहर्सल अनिवार्य, विजेताओं को मिलेंगें आकर्षक पारितोषिक
संयुक्त निदेशक ने बताया कि घूमर नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी समूहों एवं व्यक्तिगत प्रतिभागियों की अंतिम रिहर्सल मंगलवार को सांय 4 बजे भंडारी दर्शक मंडप गांधी ग्राउंड, उदयपुर में आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले समूहों को पर्यटन विभाग द्वारा पारिपोषिक भी प्रदान किए जाएंगे जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 21 हजार रूपये, रनरअप को 11 हजार रूपये, बेस्ट गु्रप कॉस्ट्यूम को 11 हजार रूपये समेत कुल 10 श्रेणीयों में नकद पारिपोषिक प्रदान किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री केदार कश्यप 21 को उदयपुर आएंगे
उदयपुर, 17 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री, श्री केदार कश्यप 21 नवम्बर को दोपहर 12ः30 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से उदयपुर आएगें एवं तत्काल ही सड़क मार्ग द्वारा पाली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पुनः रात्रि 10 बजे सडक मार्ग द्वारा पाली से उदयपुर आएगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में करेंगे।
