मॉनीटरिंग और निरीक्षण के लिए ईआरओ फील्ड में
उदयपुर, 17 नवम्बर। जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन को सफल बनाने के लिए 1936 बूथ लेवल अधिकारी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। ईआरओ व एईआरओ फील्ड निरीक्षण, मॉनीटरिंग और बैठकें कर भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को धरातल पर साकार कर रहे हैं। राजकीय महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में भी प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय, मावली में कर्मचारियों को स्वयं का इन्युमेरेशन फॉर्म ऑनलाइन भरने के संबंध में जानकारी दी गई।
राजकीय महाविद्यालय, झाडोल और जे. आर. शर्मा महाविद्यालय, फलासिया में भी कर्मचारियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं, सभी ईआरओ और एईआरओ ने फील्ड में निरीक्षण किया।
ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र-एसआईआर के अन्तर्गत गणना प्रपत्र ऑनलाइन जमा करवाना बहुत आसान है। यह प्रक्रिया चार-पांच मिनट में पूरी की जा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग के ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्
