उदयपुर मार्शल आर्ट्स के 29 कराटे खिलाड़ी दिखाएंगे दम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। परशुराम चैराहा स्थित उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाडी दिनांक 9 नवंबर को उदयपुर के एमपीयुएटी कैंपस स्थित इनडोर हॉल में आयोजित होने जा रही प्रथम रे कप कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में एकेडमी के बालक और बालिका वर्ग के कुल 29 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक व संस्थापक सेंसई पंकज चैधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में करण मेनारिया व पुनीत मेनारिया भाग लेंगे।
बालिका वर्ग से भाग लेने वाले खिलाड़ी युवाक्षी देवड़ा, दिक्षु चैधरी, हरिका यादव, तन्वी पंड्या, अर्पिता शर्मा, दिया मेनारिया, आरुषि तावड, प्लाक्षा विश्नोई, अक्षिता वर्मा, तन्वी गुर्जर, उमा सुथार, लक्षिता सुथार और लक्षिता सालवी है।
वहीं बालक वर्ग से चयनित खिलाड़ी भव्यांश मेनारिया, जयांश मेनारिया, सुर्यांश नागदा, अथर्व नागदा, संयम पटेल, आराध्य चैधरी, रिषभ मोग, युवान पालीवाल, दिलीप सिंह सारंगदेवोत, प्रिंस चैधरी, सक्षम नागदा, उत्कर्ष मेनारिया, भव्यांशु सिंह, हीत वर्मा, कार्तिक धींग और मुकुंद पटेल है। टीम कोच भावेश चैधरी व दिविज सोलंकी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!