दुग्ध जनित रोगों से बचाव विषय में संगोष्ठी

उदयपुर, 18 सितम्बर। पशु के दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि करने के साथ-साथ हमे उसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। यह संबोधन संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने दुग्ध जनित रोगों से बचाव संगोष्ठी राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में दिये। डॉ. छंगाणी ने कहा कि स्वस्थ पशु से ही स्वस्थ उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है एवं पशुगृह मे साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखने पर हम गुणवत्ता युक्त दुग्ध प्राप्त कर सकते है एवं यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पशु निरोगी एवं स्वस्थ हो। इस तरह से दुग्ध जनित रोगो पर नियंत्रण भी किया जा सकता है। डॉ. ओमप्रकाश साहू ने पशु नस्ल सुधार, डॉ. पदमा मील ने पशु पोषाहार एवं पशु प्रबंधन पर जानकारी दी।

विकसित भारत 2047 पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
उदयपुर, 18 सितम्बर। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में “सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है इसी के क्रम में गुरूवार को राजकीय संग्रहालय आहड़ उदयपुर में विकसित भारत 2047 के विजन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया। इसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष  प्रोफेसर प्रतिभा एवं  दृश्य कला संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपिका माली मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मण्डल की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में संजीता प्रथम, देवराज द्वितीय, दिव्यांगना एवं अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्टूडेन्ट इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 18 सितम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोगी तालाब, (सविना) उदयपुर व राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, वल्लभनगर में नव प्रवेशित प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) के विद्यार्थियों के लिए “स्टूडेन्ट इंडक्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सी.एस. टाक द्वारा किया गया। उन्होने विद्यार्थियो को नई शैक्षणिक यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक दृश्टिकोण ही सफलता की कुंजी है। इंडक्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत चार्ट निर्माण, कविता पाठ, निबंध लेखन, विज्ञान एवं गणित प्रश्नोतरी, विशेषज्ञ व्याख्यान जैसी रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ विभागीय प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं एवं महाविद्यालय परिसर भ्रमण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियो, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेट अवसरों, औद्योगिक भ्रमण, खेलकूद गतिविधियों व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!