रोटरी क्लब अशोका और पन्नाधाय का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह होगा आज

समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रज्ञा मेहता होंगी 
उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका और रोटरी क्लब पन्नाधाय का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह आज, शनिवार 14 सितंबर को ताज जिंजर होटल में आयोजित किया जाएगा।
रोटरी क्लब अशोका के पैट्रन रोटेरियन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह समारोह दोनों क्लबों की मजबूत साझेदारी और ‘सेवा परमो धर्म’ की भावना को आगे बढ़ाने के लिए होने जा रहा है। उन्होंने ​कहा कि यह कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल की 2025-26 की थीम ‘यूनाइट फॉर गुड’ के तहत होगा।
रोटरी क्लब पन्नाधाय के पैट्रन रोटेरियन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रज्ञा मेहता होंगी।
इस अवसर पर क्लब एडवाइज़र्स – पीडीजी रोटेरियन निर्मल सिंघवी (रोटरी अशोका) और डीजीएन रोटेरियन दीपक सुखाड़िया (रोटरी पन्नाधाय), और क्लब असिस्टेंट गवर्नर्स – रोटेरियन दीपक शर्मा (रोटरी अशोका) और रोटेरियन अनिल छाजेड़ (रोटरी पन्नाधाय) भी विशेष रूप से शामिल होंगे।
इस समारोह में, रोटेरियन राहुल माखिजा (रोटरी अशोका) और रोटेरियन सुरभि खत्री (रोटरी पन्नाधाय) क्लब प्रेसिडेंट्स के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। समारोह में उदयपुर के रोटरी परिवार के सभी सदस्यों और अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!