उदयपुर, 19 नवंबर। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाआ दर में कमी लाने के प्रयास और आमजन को इस अभियान में जोड़ने के लिए आज परिवहन विभाग, जिला पुलिस, आधार फाउंडेशन और सीपीएस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हस्ताक्षर महा अभियान की शुरुआत सीपीएस स्कूल भोपालपुरा में हुई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीएल बामनिया ने बच्चों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा महत्व के बारे में बताया और इस हस्ताक्षर अभियान को नन्हों तक सीमित न रखकर हरेक को दिल से नियमों की पालना करने का आह्वान किया। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि अभी बहुत से लोग हेलमेट लगाने लग गए है परंतु यही व्यवहार हमको जिंदगी भर बनाए रखना है और सीट बेल्ट हेलमेट के बारे में बताया ।
इस मौके पर आरटीओ बामनिया, उपाधीक्षक चंद्रशील ठाकुर, डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा, सीपीएस स्कूल डायरेक्टर अनिल शर्मा, अलका शर्मा आधार फाऊंडेशन के नारायण चौधरी, प्राचार्य पूनम राठौड़ ने इस महा अभियान पर हस्ताक्षर कर शुरुआत की। आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि इस अभियान में लगभग 50000 लोगों को जोड़ा जाएगा जिसमें स्कूली बच्चे आमजन जनप्रतिनिधि व समस्त प्रकार के सड़क उपयोगकर्ता शामिल होकर अपने अपने परिजनों मित्रों पड़ोसियों अपने जान पहचान वालों को सड़क सुरक्षा शपथ पढ़कर सुनाएंगे वह अपना नाम मोबाइल नंबर लिखकर हस्ताक्षर कर यातायात नियमों का पालन करें ।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान की शुरुआत
