बीसीआई चार्टर की वर्क प्लेस विजिट सम्पन्न, सदस्यों ने नेटवर्किंग को मजबूत करने के सीखे गुर 

उदयपुर। देश के प्रमुख बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया बीसीआई चार्टर ने शुक्रवार को एक सफल वर्क प्लेस विजिट का आयोजन किया। चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन ने बताया कि यह विजिट उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर के कार्यस्थल, फिनब्रेला (न्यू भूपालपुरा) में आयोजित हुई।
इस विजिट के दौरान, बीसीआई के सदस्यों को फिनब्रेला के कामकाज को करीब से समझने का मौका मिला। फिनब्रेला के प्रमुख और बीसीआई चार्टर के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि उनकी कंपनी एक ‘फाइनेंशियल प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन हाउस’ है, जो ग्राहकों को अलग-अलग तरह के वित्तीय उत्पादों और सेवाओं से जोड़ती है।
बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने इस पहल के बारे में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी समझ और व्यावसायिक संबंधों को बढ़ाना है। यह विजिट नेटवर्किंग को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हुई, जिससे सभी सदस्यों को अपने-अपने व्यवसाय में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर मिला। इस अवसर पर रामरतन डाड, दिलीप बालचंदानी, एकार्थ पुरोहित, मनीष जोशी, जसमीत कौर, डॉ गुनीत मोंगा और हरीश भाटिया आदि मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!