हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुभारंभ,पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। ग्रुप के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का माल्यार्पण और उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, समाजसेवी कमल जैन और हिरण मगरी थाना अधिकारी भरत योगी सहित गणमान्य अतिथियों ने एचएमएच ग्रुप का आधिकारिक पोस्टर का विमोचन और वेबसाइट को लॉन्च किया । ग्रुप अध्यक्ष लाल सिंह झाला ने कहा कि इस संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य होटल व्यवसायियों को एक मंच पर जोड़ना है, ताकि हिरण मगरी क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की कोशिश है कि यहां आने वाला हर सैलानी संतुष्ट होकर जाए और इस क्षेत्र की यादें अपने साथ लेकर लौटे। मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में हमेशा शक्ति होती है। हिरण मगरी इलाके की 9 होटलों द्वारा इस 5ग्रुप की शुरुआत की गई है, लेकिन आने वाले समय में इस संगठन से और भी होटल, फार्म हाउस और रिसोर्ट जुड़ेंगे। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और वे यहां रुककर एक यादगार अनुभव लेकर जाएंगे। स्थानीय होटल व्यवसायियों ने इस पहल को पर्यटन क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे न केवल हिरण मगरी इलाके को पहचान मिलेगी, बल्कि उदयपुर आने वाले मेहमानों को भी अधिक किफायती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!