जिला कलेक्टर व एसपी ने किया सिटी राउंड

तेज़ बारिश के बाद आयड़ नदी किनारे क्षेत्रों का लिया जायजा
उदयपुर, 6 सितंबर। तेज बारिश के बाद शनिवार को हुई शहर की आयड़ नदी से सटे कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की सूचना पर जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल मौके पर पहुंचे और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर – एसपी सबसे पहले साईफन चौराहा पहुंचे फिर नवरत्न कॉम्प्लेक्स सहित आयड़ नदी से सटे क्षेत्रों का मुआयना किया जहां बारिश के कारण जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से हालातों की जानकारी ली और तुरंत राहत व सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

कलक्टर मेहता ने स्पष्ट किया कि आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए जलनिकासी व्यवस्था को प्राथमिकता से प्रभावी किया जाए वहीं, एसपी गोयल ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रभावित इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। इस मौके पर यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!