नाथद्वारा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि – नया बायपास स्वीकृत

राजसमंद। नाथद्वारा की बढ़ती जनसंख्या, दर्शनार्थियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने नाथद्वारा बायपास योजना को स्वीकृति प्रदान की है।
विधानसभा चुनाव के समय से ही विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नाथद्वारा के आने वाले 25 से 50 वर्षों के दीर्घकालिक विकास की बात रखी थी। सांसद और विधायक द्वारा निरंतर प्रयास और दिल्ली में की गई प्रस्तुतियों के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है।
यह बायपास न केवल शहर की यातायात समस्या को दूर करेगा बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित करेगा। वर्तमान हाईवे के खतरनाक मोड़ और ढलानों के कारण अब तक सैकड़ों दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। नई योजना से भारी वाहनों का दबाव शहर के भीतर से हट जाएगा और यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
इसके अलावा, नाथद्वारा के कई क्षेत्रों में पेयजल और अन्य शहरी सुविधाओं पर जो प्रतिबंध हाईवे नियमों की वजह से लग रहे थे, वे भी इस बायपास के बाद दूर होंगे। यह निर्णय नाथद्वारा के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि –
“यह परियोजना न केवल आज की जरूरत है बल्कि आने वाले दशकों में नाथद्वारा के विस्तार और सुरक्षित भविष्य की नींव भी है। जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।”
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!