तिरंगा हमारी स्वतंत्रता एवं गौरव का प्रतीक – प्रो. सारंगदेवोत

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 500 विद्यार्थियों को बांटे तिरंगे
तिरंगा रेली निकाल भाईचारे का दिया संदेश
एनसीसी केडेट्स, विद्यार्थियों ने ली शपथ
उदयपुर 14 अगस्त / आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश में मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्यॉ पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं 02 राज आर एण्ड वी  नवानिया, 10 राज बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा वितरण एवं आयोजित तिरंगा रेली का शुुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने किया। तिरंगा रेली की रवानी से पूर्व  विद्यार्थियों को देश की आन, बान, शान को अक्षुण्ड बनाये रखने, हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाते हुए प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की राष्ट्रीय एकता , शांति, समृद्धि, और विकास का प्रतीक है। लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद यह दिवस हमें मिला है, इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। प्रो. सारंगदेवोत ने युवाओं का आव्हान किया कि आप स्वतंत्र बने , स्वछंद न बने। आप एक अच्छे नागरिक बने। हर व्यक्ति को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। हम सभी में राष्ट्रीयता की भावना हो। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता एवं गौरव का प्रतीक है। हमारी एकता और अखण्डता का प्रतीक है हमारे राष्ट्र का  गौरव है साथ हमारी जीन महापुरूषों ने अपना बलिदान दिया है उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ. अमी राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. भूरालाल श्रीमाली,  डॉ. हिम्मत सिंह चुण्डावत, डॉ. रोहित कुमावत, डॉ. अमीत दवे, डॉ. हरीश मेनारिया, डॉ. शीतल चुग, डॉ. पुनीत पण्ड्या, डॉ. हरीश चौबीसा, डॉ. सुभाष पुरोहित, डॉ. इंदुबाला आचार्य, डॉ. ममता कुमावत, डॉ. अनिता कोठारी, डॉ. सरिता मेनारिया, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत सहित अकादमिक एवं गैर अकादमिक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थियों ने पूरे मान सम्मान के साथ हर घर तिरंगा फहराने की शपथ ली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!