बीसीआई कनेक्ट 2025 का आयोजन 27 सितंबर को, जुटेंगे देशभर के बीसीआई मेंबर्स
उदयपुर। उदयपुर शहर एक बार फिर से बड़े बिजनेस कॉन्क्लेव का गवाह बनने जा रहा है। भारत के सबसे उभरते व्यापारिक नेटवर्किंग समूह बिज़नेस सर्कल इंडिया की ओर से 27 सितम्बर को उदयपुर बलिचा स्थित रामी रॉयल रिसोर्ट एंड स्पा में बीसीआई कनेक्ट 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बिज़नेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बिजनेस कॉन्क्लेव में व्यापारियों को बिजनेस नेटवर्किंग के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार खोलना है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में प्रेजेंटेशन, बिजनेस टॉक, बाज़ार से जुड़ी चर्चाएं और आने वाले समय में व्यवसाय में होने वाले नए प्रयोगों पर विचार-विमर्श होगा।
रामी रॉयल रिसोर्ट एंड स्पा के जनरल मैनेजर दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि व्यापारी एक-दूसरे से परिचय कर अपने अनुभव साझा करेंगे और एक-दूसरे को व्यापार भी देंगे। यह एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है ।
देशभर से शामिल होंगे बीसीआई पदाधिकारी और सदस्य : मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आयोजन में बीसीआई के विभिन्न चैप्टरों से अध्यक्ष शामिल होंगे।
इनमें बीसीआई चार्टर से अगम्य मीडिया के विप्लव कुमार जैन, बीसीआई चैप्टर 2 से प्राइमपाथ एच.आर. सॉल्यूशन्स के उमा प्रताप सिंह, बीसीआई एजुकेशन से बडाला क्लासेज़ के सीए राहुल बडाला, बीसीआई युवा से गायत्री टैंकर्स के दिग्विजय राजक, बीसीआई उत्सव से क्यू इवेंट्स के ऋतुराज खन्ना, बीसीआई अहमदाबाद से स्टूडियो अर्थ के सूरज व्यास, बीसीआई गोवा से ट्रैवेलिस्टा कंसल्टेंट्स के डैनी कोडवानी, बीसीआई निर्माण से आर्किटेक्ट एंड वैल्यूअर के उपेन्द्र तातेड, बीसीआई पर्यटन से होटल जैवाना हवेली के यशवर्धन राणावत, बीसीआई जयपुर से एंकर प्रीति सक्सेना, बीसीआई निर्माण अहमदाबाद से ऐक्मी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के अनिल वैष्णव, बीसीआई उत्सव आगरा से इवेंट्स की सपना गुवलानी, बीसीआई उत्सव इंदौर से फ़्रोज़न एंटरटेनमेंट्स के कर्मेश दुबे, बीसीआई दिल्ली से क्वर्टी ब्रांड सॉल्यूशन्स प्रा. लि. के क्यूपिड सैनी, बीसीआई युवा अजमेर से शिल्प काकड़ा, बीसीआई चैप्टर 3 से मोगरा ग्रुप्स के अंशुल मोगरा, बीसीआई मुंबई से तिस्या इंक की दिव्या अग्रवाल और बीसीआई जोधपुर से आर.डी.ज़ेड. फ़ूड जोधपुर एवं वागेटर किचन एल.एल.पी. के अमित सोनी प्रमुख हैं।
