उदयपुर। स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर की मातृ संस्था सम्यक् ज्ञानपीठ की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुठी पहल के द्वारा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मिशन हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सनवाड़ में महाविद्यालय द्वारा विद्यालय परिसर में 10 पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सनवाड़ उपप्रधानाचार्या राजेन्द्र कुंवर ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत द्वारा पौधरोपण से किया गया इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यही पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण कार्य करगें ये आने वाली पीढ़ीयों के लिए अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरताणा में नवीन परिसर के खेल मैदान में भी पौध रोपण किया गया। जिसमें महाविद्यालय द्वारा 10 बड़े आकार के पौधे ट्री-गार्ड सहित विद्यालय को वितरित किए गए। इस पौधरोपण कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरताणा के प्रधानाचार्य शंकर मीणा ,कैलाश खटीक ,विनोद पुरी गोस्वामी समस्त विद्यालय स्टाॅफ एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपण में विशेष सहयोग दिया। दोनो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा सम्यक् ज्ञानपीठ , संस्था एवं महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राठौड़, वाणिज्य व्याख्याता राहलु मेनारिया एवं रमेश वैरागी का विशेष योगदान रहा।
पर्यावरण संतुलन के लिए कदम: छात्रों व शिक्षकों ने मिलकर लगाया हरियाली का संकल्प
