मूलनायक भगवान पर किया सर्व औषधियक्त 108 कलश से अभिषेक,पृक्षरोपण यात्रा निकाल किया 61 पौधों का पौधरोपण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रक्षाबंधन पर्व पर ध्यानोदय तीर्थ उदयपुर पर गुरु माँ 105 श्री सुप्रकाशमति माताजी के  माँ के निर्देश पर जहां आज मूलनायक भगवान की प्रतिमा पर सर्वऔषधियक्त अभिषेक किया गया वहीं देवस्थान उपायुक्त जतिन गांधी के मुख्य आतिथ्य एवं विनोद अलका रजावत, की अध्यक्षता में क्षेत्र में वृक्षारोपण यात्रा निकाल कर 61 पौधों का पौधरोपण किया गया।
ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि प्रातः विशेष पूर्णिमा पर कामधेनु शांति नाथ भगवान पर पूर्ण पंचामृत अभिषेक के साथ 108 कलश का सर्व प्रकार की ओशोधी का महा अभिषेक हुआ। दिव्य अभिषेक के साथ पूर्णिमा का अतिशय हुआ और प्रतिमा पर ॐ ह््रीं स्वस्तिक का चरण पादुका मे दिव्य अंकन का दर्शन हुआ। जिसका दर्शन कर अभिषेक कर सभी अतिथि भाव विभोर हो गये और सभी प्रभु कामधेनु शांति नाथ के चरण मे जिवंन सुख समृद्धि की कामना करते रहे।
गुरु माँ स्वयं लाईव दर्शन में कहा कि जहाँ भक्ति भाव से पूजा करो वहा दिव्य अतिशय होते है और ऐसे अतिशय मे अपने जीवन के सुख समृद्धि की भावना अवशय करना चाहिए क्युकी यह अतिशय देवकर्त होते है और भावना का पूर्णता भी देव ही करते है।
कार्यक्रम मे शहर के कई गणमान्य नागरिक बादामी लाल चित्तौडा, सुरेश डागरिया, सुनील गोदावत ,राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दोशी,कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र रजावत -अक्षय बकलीवाल दीपक जैन प्रतापगढ़,दिनेश वजूवावत जैन ग्रुप-दिलीप गोदावत-मनोज पाटनी- अरविन्द पाड़लिया पारस जी धन्नावत बड़गाव एवं कई श्रावक श्राविका उपस्थिति दर्ज करवा कर गौरव अनुभूति कर रहे थे।
रक्षाबंधन पर्व पर पुण्य के सभी लाभार्थी परिवार को पुण्य अनुमोदना मुलनायक शांति धारा के जतिन जी गाँधी उप आयुक्त देव स्थान’ विभाग,चंद्र प्रभु भगवान के अंकित निर्मल गाँधी सवीना,   पार्श्व नाथ के बादामी सुषमा चित्तौडा सेक्टर 8, निर्वाण लड्डू ’सोधर्म एवं’ प्रथम रक्षाबंधन रक्षा ज्तनजी ’जिन मंदिर द्वार,’ विनोद अलका रजावत सेक्टर 11, सूखड़ी प्रसाद के लाभार्थी आशा सतीश बकलीवाल, इच्छापूर्ण ज्वाला माँ द्वार रक्षाबंधन रक्षा सूत्र के इंदु ओम गोदावत उदयपुर      सभी महान पुण्य शाली परिवार के साथ सभी 61पूर्णिमा रक्षाबंधन पर्यावरण रक्षक परिवार एवं कलाश पुण्य परिवार को पुण्य की अनुमोदना की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!