छात्र संघ ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन 

खेरवाड़ा, खेरवाड़ा स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार मीणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा किरण पाल को महाविद्यालय के विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में अंग्रेजी व हिंदी साहित्य के नियमित शिक्षकों की नियुक्ति किया जाना, प्रतिनियुक्ति पर चल रहे शिक्षकों की प्रति नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना, बीए, बीएससी प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाई जाने, स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी व भूगोल संकाय खोले जाने, महाविद्यालय परिसर में पड़े कबाड़ को तुरंत व्यवस्थित करवाने, खेल मैदान की साफ सफाई करवाने तथा महाविद्यालय के मेन गेट के पास से गुजर रहे रोड पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की गई है साथ ही ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किए जाने पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन प्रस्तुत करने में मोहित, निलेश,दशरथ, गर्व, निहाल, रोहित, मनीष सहित छात्र संघ के कई पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!