उदयपुर। उदयपुर में सभी मत पंथ संप्रदायों को मान्य पहली बार ऐतिहासिक 13 दिवसीय ’णमोत्थुणं जाप साधना’ 5 अगस्त से आचार्य ज्ञानचंद महाराज के सानिध्य में ऑर्बिट रिसोर्ट के सामनें न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में एक अद्भुत ज्ञान साधना, आत्म साधना, आध्यात्मिक साधना का भव्याती भव्य आयोजन प्रारम्भ हो रहा है।
इस जाप साध्ना में ’कर्म निर्जरा के साथ सभी रोगों का एक ईलाज, सभी समस्याओं का एक समाधान होगा जिसमें 13 दिन का पाठ करते-करते जापकर्ता को अपने आप अनुभव हो जाएगा।
जाप,भक्ति एवं प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 8ः15 से 9ः30 तक चलेंगे।
शहर में पहली बार ऐतिहासिक 13 दिवसीय ’णमोत्थुणं जाप साधना’ आज से
