पीएफसी एज्यूकेशन ने एसीसीए परीक्षा में फिर लहराया परचम, 4 स्टूडेंट्स बने एसीसीए एफिलिटेट

उदयपुर। वैश्विक स्तर की अकाउंटिंग परीक्षा एसीसीए में उदयपुर के प्रतिष्ठित संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने जानकारी दी कि पीएफसी एज्यूकेशन का रिजल्ट हर वर्ष की तरह इस बार भी बेहद गौरवपूर्ण रहा है।
इस सत्र में पीएफसी एज्यूकेशन के चार छात्रों हर्षदीप बाबेल, वंदना धनजानी, महविश इमरान और भूमि पराग शाह ने एसीसीए की अंतिम परीक्षा पास कर एसीसीए एफिलिटेट बनने का गौरव प्राप्त किया है।
इनके अलावा नेलेज लेवल,स्कल लेवल एवं प्रोफेशनल लेवल  में भी कई छात्रों प्रकृति पांडे, मुस्तनसिर बोहरा, देवांश साई, कशक जैन, असना खान, अमतुल्लाह चक्कीवाला, खुशी तेवानी, नेहा चंदानी, अयान मंसूरी, अली असगर पटवा, चक्षु रांका, दिपांशु बोहरा, रूद्र सेन, मानस सोमानी, जान्हवी टाक, वंशिका सोमानी, विक्रम पालीवाल, हंसिका जैन, कृष्णा छप्परवाल, भूपेन्द्र डांगी, विधि अग्रवाल, खुशी काबरा, हुसैन अली बोहरा, बुर्हानुद्दीन पाइपरमेंट, प्रथम नेभनानी, प्रक्षी जाजू, ईशांत सोमानी, महक पामेचा, महीप राठौड़, आस्था मंधान, श्रृष्टि कुमावत, अनुष्का खमेसरा, गर्वित डाक, शाहीन बानू, सैयद ओज़ान अली, पार्थ श्रीवास्तव, नवनीत कौर, प्रियांश कावड़िया, अर्थराज माहेश्वरी, तुषार शिवनानी, होज़ेफ़ा पटवा, अल-अकमर बरोडावाला, हातिम अली शाह ने सफलता प्राप्त की है।
पिछले 7 वर्षों से उदयपुर सहित राजस्थान में एसीसीए शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह राजस्थान का एकमात्र एसीसीए गोल्ड लर्निंग पार्टनर है और साथ ही कम्प्यूटर बेस्ड एज्यूकेशन सेन्टर के रूप में भी अधिकृत है।
संस्थान का उद्देश्य ग्लोबल क्वालिटी की अकाउंटिंग शिक्षा छोटे शहरों के छात्रों तक भी पहुचाना है, और इसी सोच के साथ पीएफसी ने सैकड़ों युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाया है।
संस्थान की शिक्षण शैली, अनुभवी फैकल्टी, इंडस्ट्री टाई-अप्स, और सशक्त स्टूडेंट-सपोर्ट सिस्टम के चलते पीएफसी-एसीसीए के क्षेत्र में छात्रों की पहली पसंद बन चुका है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!