स्वार्थ को परमार्थ से जोड़ना ही सर्वोपरि : डॉ. पारीक

उदयपुर,13 नवंबर 22। उक्त विचार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य एवं संस्कृति संगोष्ठी के आयोजन में राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त उप शासन सचिव डॉ पी.डी. पारीक ने व्यक्त किए।
 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य एवं संस्कृति संगोष्ठी का आयोजन आहुती सेवा शिक्षा एवं शोध संस्थान द्वारा आरोग्य विहार धाम स्वागत वाटिका हिरण मगरी सेक्टर 4 में आयोजन हुआ।
 संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ
 विशिष्ट अतिथि औषधि उद्योग विशेषज्ञ वी.के.गुप्ता ने कहा कि हम सभी को समाज को सुखी एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त उप शासन सचिव डॉ पी.डी. पारीक ने आजादी के अमृत महोत्सव की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें स्वार्थ को परमार्थ से जोड़ना चाहिए।यह महोत्सव हमारे जागरण का महोत्सव है, हमें बढ़-चढ़कर इससे जुड़ना होगा।
 संस्थान के संयोजक डॉ.विक्रम मेनारिया ने कहा कि यह महोत्सव हमारे सपनों को पूरा करने तथा वैश्विक शांति का महोत्सव है,जो हमारे गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की कहानियों को जीवंत करने में मदद करेगा।
संगोष्ठी में प्रदीप नागदा,अधिवक्ता अरुण सनाढ्य, भूपेश चौबीसा, पंकज उपाध्याय,धीरज बोड़ा, प्रवीण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 संगोष्ठी का विधिवत संचालन प्रदीप नागदा ने किया एवं भूपेश चौबीसा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का समापन कल्याण मंत्र से हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!