अनिल छाजेड़ को प्रान्त के बेस्ट प्रेसीडेन्ट सहित क्लब को 13 अवार्ड मिलें

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 का वर्ष 2024-25 का आभार प्रदर्शन समारोह आदित्य जयपुर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राखी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष पर्यन्त सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने वालें क्लबों,अध्यक्षों सचिवों एवं अनेक रोटेरियन को सेवा कार्य करने पर व्यक्तिगत अवार्ड प्रदान किये गये।
समारोह में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर के अध्यक्ष अनिल छाजेड़ को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के सर्वश्रेष्ठ प्रान्तीय अध्यक्ष के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।  इसके  अलावा  क्लब को बेस्ट बुलेटिन का पुरूस्कार बुलेटिन संपादक ओ.पी.सहलोत,पीडीजी निर्मल सिंघवी को आदित्य स्तम्भ पुरस्कार,पीडीजी निर्मल कुणावत को पीडीजी अशोक गुप्ता गोल्ड मेडल अवार्ड,अध्यक्ष अनिल छाजेड़ को क्लब स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुस्स्कार, सर्वश्रेष्ठ सचिव के लिये भरत सरूपरिया,आदित्य डायमंड क्लब उत्कृष्टता पुरस्कार से क्लब के दीपक मेहता,डॉ. अजय मुर्डिया, डॉ. प्रदीप कुमावत,अजय अग्रवाल,गजेंद्र जोधावत को,क्लब को सार्वजनिक छवि एवं मार्क मैलोनी वार्षिक निधि के लिये प्रश्ांसा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!