उदयपुर। 66 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे एवं वूशु खेलो मे छात्र छात्राओं द्वारा उत्साह से बढकर भाग लिया गया । राज्य सरकार द्वारा अठारह नवीन खेलो को शामिल किया गया है। जिसमें कराटे एंव वूशु भी प्रथम बार प्रतियोगिता में शामिल हुआ है। इस बार कराटे एवं वूशु की मेजबानी बडगांव स्थित प्रेरणा पब्लिक सैकंडरी स्कूल बड़गांव द्वारा की गई है।
आत्मरक्षा एंव मिश्रित मार्शल आर्ट से जुड़े इन दोनो खेलों का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर सी. पी. रावल द्वारा किया गया । विद्यालय की प्रिसिंपल श्रीमती अनुसूया रावल ने भागीदारो का उत्साहवर्धन किया। शिक्षा विभाग द्वारा विधिवत आयोजित प्रतियोगिता के बारे मे बताते हुए विद्यालय के प्रतियोगिता संयोजक श्री मांगीलाल सालवी ने बताया कि कराटे संयोजक सुरेंद्र बागडी एवं गजेन्द्र खमेसरा रहे और वुशु खेल के संयोजक एवं चयनकर्ता गजेन्द्रपुरी गोस्वामी है। वुशु खेल में पूर्व में भी राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश में 10–19, एवं 15–17 राष्ट्रीय विद्यालयी वुशु प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
