बांसवाड़ा में जगन्नाथ रथयात्रा 28 जून शनिवार को, तैयारियां प्रारम्भ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
बांसवाड़ा। इस्कॉन बांसवाड़ा 28 जून शनिवार को पहली बार भगवान् योगेश्वर श्री जगन्नाथ की भक्ति भाव से रथयात्रा निकाल रहा है।  आचार्य अभय गौरांग दास प्रभु ने बताया कि यह रथयात्रा 28 जून शनिवार को आजाद चौक से शाम 4.15 बजे शुरू होगी और जवाहर पुल छत्री मंदिर कुशलबाग पर प्रभु  के विश्राम के साथ पूर्ण होगी ।
उल्लेखनीय हैं कि देश भर में हर साल भगवान् योगेश्वर श्री जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर आते हैं।
दास ने बताया कि उक्त रथयात्रा  हेतु 51 सदस्यीय विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यक्रम को विस्तृत रूप दिया गया हैं ।
कार्यक्रम में महिला साधिकाओं  को गोपी गणवेश में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!