अनेकता में एकता थीम पर कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज शिकारबाड़ी में अनेकता में एकता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया।
संरक्षिका मंजू सिंघवाड़िया ने बताया कि सखी क्लब की ओर से समय-समय पर संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखती हो। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सह-संरक्षिका सुनीता मोदी और निधि कुमट ने स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक संास्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। अंत में आभार अध्यक्ष मोनिका नाहर व मंत्री मधु भण्डारी ने ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में तनु शुक्ला,नीतू सरूपरिया,शिल्पी गुप्ता,रंजना चौधरी,रीमा माण्डावत,उषा सिसोदिया, माधुरी तलेसरा का सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!