भाई की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी, गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 7 जून : जिले थाना कुराबड़ क्षेत्र के फुटापाणा गांव में शराब के नशे में भाई की हत्या करने वाला आरोपी भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवीलाल पुत्र स्व. नाथु मीणा निवासी फुटापाणा कुराबड़ ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 जून की शाम वह और उसका छोटा भाई सुरज मजदूरी से लौटे थे। उसी दौरान उनके बड़े भाई हमेरा उर्फ हमेरलाल ने शराब के नशे में दोनों भाइयों से झगड़ा किया और सुरज के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया, जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और सूचना के आधार पर आरोपी हमेरा मीणा (35) को हवाला खुर्द के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!