उदयपुर, 3 जून। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सात सर्कल का गठन किया है।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रावजी का हाटा स्थित राजपूत समाज भवन में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संत सिंह भाटी ने करते हुए बताया कि समाज को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उदयपुर शहर में जिसमें महाराणा बप्पा रावल सर्कल, राणा सांगा सर्कल, महाराणा प्रताप सर्कल, रावल रतन सिंह सर्कल, महाराणा सज्जन सिंह सर्कल, महाराणा भगवत सिंह सर्कल, महाराणा उदय सिंह सर्कल, सहित सात सर्कल का गठन किया गया। इन सर्कल में व्यवस्थित सुचारू कार्य हेतु विजय सिंह राठौड (बाबू बन्ना) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राठौड़ के नेतृत्व में प्रत्येक सर्कल में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
राजपूत महासभा ने किया सर्कल का गठन, राठौड़ बने सर्कल अध्यक्ष
