कारछा के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, कारछा गांव के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव कारछा की सुरभ्य धर्मस्थली पर आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। महाकाल मंदिर के प्रधान सेवक सोहन औदिच्य ने बताया कि आज प्रातः शुभ मुहूर्त में मुख्य आचार्य हितेश औदिच्य , अजय भट्ट ,नितिन औदिच्य द्वारा लघुरुद्र एंव हवन पुजा-पाठ का कार्यक्रम संपादित किया गया, इसके पश्चात गणपत जांगिड़ सूरत, महेश जांगिड़ खेरवाड़ा, प्रीतम सिंह एवं कालू पंचाल खेरवाड़ा आदि यजमानों द्वारा चार हवन कुंड में पूर्णाहुति अर्पित की गई एंव महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर पर ध्वजारोहण वागपुर ग्रामवासियों की ओर से किया गया। बाबा महाकाल की विभिन्न झांकियां महाराष्ट्र से आए कलाकारों द्वारा सजाई गई। इससे पूर्व सोमवार देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें नामी कलाकार सुरत से पूरण शर्मा, रोनक मुरारका,हरियाणा से योगेश जुनेजा, दांतारामगढ़ से आदित्य वैष्णव एंव खेरवाडा से हबीब भाई द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, श्रोता भजनों पर नाचते झूमते नजर आए। समापन पर स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। पाटोत्सव समिति द्वारा बताया गया कि कारछा एवं आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने से उपस्थित रह कर धर्म लाभ प्राप्त किया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!