(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, कारछा गांव के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव कारछा की सुरभ्य धर्मस्थली पर आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर के प्रधान सेवक सोहन औदिच्य ने बताया कि आज प्रातः शुभ मुहूर्त में मुख्य आचार्य हितेश औदिच्य , अजय भट्ट ,नितिन औदिच्य द्वारा लघुरुद्र एंव हवन पुजा-पाठ का कार्यक्रम किया जाएगा, इसके पश्चात पूर्णाहुति एंव महाआरती का आयोजन होगा। बाबा महाकाल की झांकी महाराष्ट्र से आए कलाकारों द्वारा सजाई जाएगी। भजन संध्या में नामी कलाकार सुरत से पूरण शर्मा, रोनक मुरारका,हरियाणा से योगेश जुनेजा, दांतारामगढ़ से आदित्य वैष्णव एंव खेरवाडा से हबीब भाई द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। पाटोत्सव समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
