बेटी आंगन की फुलवारी के तहत कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन राजकीय विद्यालय में भेंट

उदयपुर। बेटी आंगन की फुलवारी के तहत सामाजिक जन सेवा कार्यक्रम में सुश्री तारिणी सिंह सुपोत्री टीकम सिंह श्रीमती चंदा कंवर तथा सुपुत्री सूरज प्रताप सिंह श्रीमती नीलम सिंह सागवाड़िया के 3 मई जन्मोत्सव पर साप्ताहिक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक राव संजय सिंह ने बताया कि आयोजक परिवार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भावनाओं को लेकर कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकलवास में बालिकाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच कंप्यूटर एवं चार सिलाई मशीन विद्यालय में भेट की गई। कार्यक्रम में सूरज प्रताप सिंह, नीलम सिंह, कर्नल गुमान सिंह, भुपाल सिंह राणा, संजय सिंह राव, प्रधानाचार्य जयेश ओझा, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!