पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

संकुल स्तरीय एथलेटिक्स एवं संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन

राजसमंद। 15 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक जवाहर नवोदय विद्यालय, राजसमंद में संकुल स्तरीय एथलेटिक्स तथा संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 29 नवोदय विद्यालयों के कुल 307 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजसमंद के कुल 42 विद्यार्थियों (27 छात्र एवं 15 छात्राएँ) ने भाग लिया, जिन्होंने कुल 19 स्वर्ण पदक एवं 20 रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुकुट बिहारी शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, राजसमंद रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम मीणा ने प्रतियोगिता की जानकारी दी तथा विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों, खेल अधिकारियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे सफल आयोजन की कामना की।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

जूडो प्रतियोगिता:

    • प्रथम स्थान – जेएनवी राजसमंद
    • द्वितीय स्थान – जेएनवी चूरू

 

  • एथलेटिक्स प्रतियोगिता:
    • प्रथम स्थान – जेएनवी बांसवाड़ा द्वितीय
    • द्वितीय स्थान – जेएनवी टोंक

विशेष सम्मान:

  • बेस्ट जूडो (छात्र वर्ग): हरेंद्र मीना (जेएनवी राजसमंद)
  • बेस्ट जूडो (छात्रा वर्ग): गुंजन (जेएनवी बाड़मेर)
  • बेस्ट एथलीट: सत्य प्रकाश कटारा (जेएनवी बांसवाड़ा द्वितीय)

कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य श्री अरविंद कुमार झा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!