प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, श्री ठाकुर जी मंदिर चौक निचला खेरवाड़ा स्थित प्राचीन श्री बाल हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर क्षैत्र की प्रसिद्ध सुंदर कांड पाठ समिति द्वारा शनिवार देर रात तक संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य कृष्ण लाल उपाध्याय ने बताया कि मंदिर पर खेरवाड़ा एवं आसपास तथा एमबीसी के जवानों सहित सैकड़ो धर्मावलंबियों ने भाग लेकर संपूर्ण साज आवाज के यंत्रों के साथ प्रस्तुत शानदार धार्मिक प्रस्तुति का लुत्फ उठाया, पाठ के दौरान कई श्रद्धालु झूमते, नाचते एवं गाते भी नजर आए। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से 21 सदस्यीय सुंदरकांड समिति द्वारा खेरवाड़ा कस्बे एवं आसपास के गांवों में विशेष निमंत्रण एवं आह्वान पर मंगलवार एवं शनिवार को इस प्रकार के संगीतमयी एवं भजनमयी पाठ की निःशुल्क प्रस्तुति दी जाती रही है। इस अवसर पर खेरवाड़ा कस्बा, निचला खेरवाड़ा, महावीर कॉलोनी, रानी रोड आदि क्षेत्रों से सैकड़ों सनातनियों ने उपस्थिति प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। समापन पर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
शनिवार देर रात तक चला भव्य संगीतमयी सुंदरकांड
